फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की योजनाएं

जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की योजनाएं

Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की योजनाएं
जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की योजनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों से भी संपर्क करने को कहा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुटने पूरी ताकत से जुट जाने की बात कही।

रविवार को सर्कुलर रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में आयोजित की गई बैठक में पूर्व जिला प्रभारी रामपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी होता है। बिना कार्यकर्ता के कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित रहने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में बड़े निर्णय ले रहे हैं। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करें। भाजपा नेता यशपाल सिंह बालियान ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुला देने चाहिए। इसी से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्य करने को कहा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने तथा लाभार्थियों तक पहुंचने को कहा। बैठक में शिवराज त्यागी, सुभाष चंद सैनी, कुलदीप त्यागी, विनोद सैनी, अमरजीत सिंह, नकुल सिंह उपाध्याय, सुंदरपाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन हनुमंत मंडल, रोहतास पाल केशव मंडल, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज पवार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, सहदेव सिंह आर्य, डॉ देशबंधु तोमर, सुनील तायल, राजेश सिंघल, अनुज सैनी, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed