{"_id":"5be9d05ebdec226934564175","slug":"41542049886-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तैयारी के रोहाना और तितावी चीनी मिल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तैयारी के रोहाना और तितावी चीनी मिल का शुभारंभ
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना तैयारी के रोहाना और तितावी चीनी मिल का शुभारंभ
रोहाना। आईपीएल की यूनिट रोहाना शुगर मिल में सोमवार को पेराई सत्र का क्रेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया गया।
चीनी मिल के प्रांगण में हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बटन दबाकर क्रेन में गन्ना डालकर विधिवत रूप से नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल की स्थापना 1933 में हुई थी, तब से बड़े हर्षोल्लास के साथ अब तक किसानों के साथ मिल का शुभारंभ होता था। सोमवार को मिल प्रशासन ने केवल औपचारिकता पूर्ण कर शुभारंभ कर दिया, जिससे क्षेत्र के रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, घलोली, आखलोर, बड़कली, रेई आदि गांव के किसानों ने इस तरह के पेराई सत्र के शुभारंभ पर नाराजगी जताई। मिल की ओर से बैल गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए किसानों को भी सम्मानित नहीं किया, जिससे किसानों में रोष है। परंपरागत मिल के कार्यवाहक प्रधान प्रबंधक भी मौजूद नहीं थे। क्योंकि सोमवार को ही तितावी मिल का भी पेराई सत्र शुरू हुआ। इस अवसर पर किसान नेता मांगेराम त्यागी, राम सिंह, सतबीर, चेतन सिंह, रिंकू चेयरमैन, रविंद्र, पवन, लीलू, गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक, दीपेंद्र सिंह, आरके तिवारी, लेखाधिकारी संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।