{"_id":"5ba68ef3867a557f24048e2a","slug":"41537642227-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों से दान लिया गेंहू, जुटाई खादय सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों से दान लिया गेंहू, जुटाई खादय सामग्री
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों से एकत्र किया गेहूं, जुटाई खाद्य सामग्री
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। किसान क्रांति यात्रा के लिए क्षेत्र में 12 से अधिक गांव के किसानों से खाद्य सामग्री जुटाई गई। भाकियू कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और गेहूं, चावल, चीनी, दूध, सब्जी एवं अन्य जरूरत का सामान लिया। ट्रैक्टर ट्रालियों में राशन सामग्री लेकर किसान रवाना हो गए हैं।
भाकियू के पदाधिकारियों ने गांव-गांव भ्रमण कर राशन सामग्री एकत्र किया। क्षेत्र के गांव अकबरगढ़, दूधली, रोनी हरजीपुर, न्यामू, पीपलशाह, महाबलीपुर, दहचंद, कुटेसरा, चौकड़ा, मुथरा, आखलौर में क्रांति यात्रा को लेकर किसानों में उत्साह है। किसानों ने अपनी क्षमता के अनुरूप गेहूं और अन्य खाद्यान्न दिए। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि जो कार्यकर्ता भोजन की व्यवस्था देखेंगे, उन्हें जिम्मा दे दिया गया है। रोनी हरजीपुर के राज सिंह कहते है कि लंबे अरसे बाद अपने हक के लिए किसान क्रांति यात्रा निकाल रहे हैं। पीपलशाह के मदन पुंडीर, बिरालसी के विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि यात्रा को देर शाम हरिद्वार के लिए किसान निकल गए हैं। चरथावल के विजेंद्र, रामपाल सिंह, जयवीर सिंह, अनिल सिंह मंगनपुर, राजेंद्र भगत ने कहा कि किसानों को फसलों की लागत नहीं मिल रही। बकाया गन्ने का भुगतान भी लटका है।