{"_id":"5b82fc2c42c79246344b2e45","slug":"41535310892-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में छह साल के बच्चे की मौत
शाहपुर। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के साथ ही उनके साथ मौजूद छह साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से बच्चे की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी सचिन छह वर्षीय भांजे शौर्य के साथ ही अपने दोस्त शुभम के साथ रविवार को बुआ के यहां राखी बंधवाने गया था। शाम के समय वे गांव के लिए लौट रहे थे। गांव काकड़ा से कुटबी जाने वाले मार्ग की ओर मुड़े, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक व बच्चा उछलकर दूर जाकर गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान छह वर्षीय शौर्य की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।