{"_id":"5b6b45484f1c1b9b3e8b5e6f","slug":"41533756744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा युवक, हालत गंभीर
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसा युवक, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर घर की दूसरी मंजिल पर पत्थर लगा रहा युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी आदिल पुत्र मुर्तजा टाइल-पत्थर लगाने का काम करता है। बुधवार को वह साथियों के साथ मिमलाना रोड पर ही इश्तकार के घर की दूसरी मंजिल पर पत्थर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर सड़क पर कुछ लड़के शोर मचाने लगे, जिन्हें देखने के लिए आदिल ने जैसे ही दूसरी मंजिल पर सड़क की तरफ लगी खिड़की खोली, वह घर के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। अचानक हुए बर्स्ट से साथियों व मकान मालिक ने किसी तरह उसे उठाया और जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां करंट से बुरी तरह झुलसे आदिल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिला अस्पताल के बाहर मिली लाश
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के बाहर बुधवार दोपहर बाद एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृत युवक के एक हाथ पर रफत लिखा हुआ है।