{"_id":"5b5cbe614f1c1b50748b7bad","slug":"41532804705-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने किया डिपो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने किया डिपो का निरीक्षण
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। उप्र परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी राजेश वर्मा ने मुजफ्फरनगर डिपो का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर बस संचालन दिशा निर्देश दिए।
लखनऊ के जीएम और सहारनपुर के नोडल अधिकारी राजेश वर्मा शनिवार दुपहर को मुजफ्फरनगर डिपो पहुंचे। साथ में आरएम मनोज पुंडीर, एसएम श्यामबाबू भी रहे। वर्कशॉप का निरीक्षण किया। मेंटीनेश शेड जर्जर हालत में देख कर इस बदलवाने के निर्देश एआरएम बीपी अग्रवाल को दिए। स्टोर और कैश रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। वीआईए राजकुमार तोमर से कांवड़ यात्रा के दौरान बसों के संचालन के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजल की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। बसों की बेहतर साफ सफाई के भी निर्देश दिए। रोडवेज इम्पलाईज यूनियन के कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
यात्रियों की और ढीली होगी जेब
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्ट होने पर बसों में यात्रा करने वालों को जहां गंतव्य पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी और समय भी अधिक लगेगा, वहीं यात्रा के लिए किराया भी अधिक देना होगा। रोडवेज ने रूट डायवर्ट होने पर नई किराया सूची जारी कर दी है। डिपो के ईडीपी इंचार्ज अनुज त्यागी के अनुसार मुजफ्फरनगर से मेरठ वाया मवाना का किराया 92 रुपये, दिल्ली का कराया 194 रुपये, मुजफ्फरनगर से पुरकाजी वाया बसेड़ा का किराया 57 रुपये, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार वाया देवबंद का किराया 156 रुपये, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार वाया भोपा-मोरना का किराया 105 रुपये, मुजफ्फरनगर से पानीपत वाया थानाभवन का किराया 100 रुपये, मुजफ्फरनगर से पानीपत वाया रोहाना का किराया 129 रुपये किया गया है। मुजफ्फरनगर से देहरादून वाया देवबंद का किराया 156 रुपये रहेगा। मुजफ्फरनगर से बिजनौर, सहारनपुर, लखनऊ, हल्द्वानी, काठगोदाम, कांशीपुर के किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया।