{"_id":"5b4b9d814f1c1b41748b4ef5","slug":"41531682177-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर बह रहा तालाब का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर बह रहा तालाब का पानी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मोहल्ला जाटान के निकट तालाब का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कस्बे के सबसे बड़े तालाब से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा हुआ है।
कस्बे में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित मोहल्ला जाटान में पुलिया के निकट जलभराव के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसी स्थान के निकट कस्बे का सबसे बड़ा तालाब है, जिसके गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के साथ ही तालाब की सफाई नहीं होने से गंदा पानी हाईवे से होकर गुजर रहा है। सड़क में कई जगह करीब दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे हादसों की भी आशंका बनी रहती है। वहीं, दूसरी ओर ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा शुरू होने में चंद दिन ही शेष रह गए हैं, जिसके बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद होने के बाद दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार आने-जाने वाले तमाम वाहनों को इसी मार्ग से निकाला जाएगा। इसके बावजूद जिला प्रशासन की बेरुखी को लेकर कस्बे के लोग नाराजगी जता रहे हैं। गुस्साए लोगों ने डीएम राजीव कुमार शर्मा से मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की है।
मोहम्मदपुर मॉडर्न में जलभराव से हालात नारकीय
भौराकलां। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न में जलभराव के चलते ग्रामीण नारकीय हालात में जीने को मजबूर हैं। पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी गांव की गलियों में भर गया है, जिसके चलते बरसात के मौसम में गांव में संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते लोगों को जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने उनकी समस्याओं को भी बढ़ा दिया है। गांव के अधिकांश रास्तों पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार वे जनप्रतिनिधियों से गंदगी से अटे पड़े तालाब की सफाई कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोरे आश्वासन ही मिलते रहे हैं। नितिन मलिक, देवेंद्र, राजवीर, धर्मेंद्र व गौरव आदि ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और अटे पड़े तालाब की सफाई कराने की मांग की है।