{"_id":"5b4b9cb24f1c1b4b748b501b","slug":"41531681970-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की पढ़ाई और संस्कारों पर ध्यान दे समाज: पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की पढ़ाई और संस्कारों पर ध्यान दे समाज: पाल
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय पाल महासभा ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कड़ी मेहनत के साथ तरक्की के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी गई। अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा से ही होकर गुजरता है।
कूकड़ा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, पूर्व विधायक मिथलेश पाल एवं जिला कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल ने किया। समाज के लोगों ने बाहर से आये अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शैतान सिंह पाल ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने समाज को शिक्षित और संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्हें पढ़ाने के साथ घरों में भी संस्कारी बनाने की शिक्षा दी जाए। इससे समाज की पहचान बढ़ेगी। राजनीति में समाज पीछे है। समाज को बिखरने की जगह संगठित होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मिथलेश पाल, चेयरमैन सतपाल पाल, जिलाध्यक्ष रमेश पाल, पत्रकार ओमप्रकाश पाल, सलेक पाल, डॉ महावीर प्रसाद, संजय पाल, मास्टर अमरीश, टीटू पाल, तरुण पाल, पंकज पाल, रामनिवास पाल, सभासद बिजेंद्र पाल, अरविंद धनगर, ओमसिंह, विनोद फौजी आदि मौजूद रहे।