{"_id":"5b0da0f04f1c1bab6e8b53f1","slug":"41527619824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य संग्रह का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य संग्रह का विमोचन
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु उपवन नई मंडी की प्रधानाचार्या विनय लक्ष्मी भटनागर के काव्य संग्रह ‘भावों का पक्षी’ को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया है। चंडीगढ़ में हुए समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बडनौर ने उनकी स्वरचित काव्य संग्रह का विमोचन किया। नगर पालिका सदस्य विपुल भटनागर ने बताया कि उनकी माता के काव्य संग्रह पर वाणी संस्था के सदस्यों ने भी हर्ष जताया है।
नए सदस्यों को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक के वार्षिक समारोह में नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा का संकल्प लिया गया। नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। सुंदरकांड और भजन संध्या के माध्यम से भक्ति, सद्भाव और स्नेह का संदेश दिया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि युवा संस्कारों के महत्व को समझें। नवीन सिंघल ने कहा कि नए सदस्य बनाए जाए। उद्यमी गिरीश अग्रवाल ने कहा कि संस्कारित व्यक्ति ही सफल होता है। अचिन कंसल ने साल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पवन सिंघल, शशिकांत मित्तल, आशुतोष स्वरूप बंसल, राजीव गर्ग, शालू गर्ग, सुरभि संगल, रोबिन संगल, प्रतीक गर्ग, राकेश कुमार, अनीता रानी आदि मौजूद रहे। संचालन अजय गर्ग एवं निधीश गर्ग ने किया।