फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विनोद त्यागी तहसील अध्यक्ष बने

विनोद त्यागी तहसील अध्यक्ष बने

Fri, 11 May 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विनोद त्यागी तहसील अध्यक्ष बने
विनोद त्यागी तहसील अध्यक्ष बने
विज्ञापन

जानसठ। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के चुनाव में विनोद त्यागी को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुन लिया गया। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने करते हुए कहा कि संग्रह अमीनों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन का होना जरूरी है। बैठक में सर्वसम्मति से विनोद त्यागी को तहसील अध्यक्ष व सतीश कुमार को सचिव चुन लिया गया। वहीं, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सह सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष हसन इनाम, सह कोषाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, ऑडिटर रामचरण, मुकेश गुप्ता, संगठन मंत्री पवन कुमार, सदस्यों में कुलदीप चौधरी, ओमपाल, मनमोहन आदि को बनाया गया। नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विनोद त्यागी ने कहा कि संगठन की लड़ाई लड़ने व सभी अमीनों का सम्मान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बैठक का संचालन अरविंद पराशर ने किया।


पति पर मारपीट का आरोप
जानसठ। गांव कवाल निवासी लक्ष्मी पुत्री गोपी ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को भी उसके पति ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सरधना पुलिस से संपर्क करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed