{"_id":"5ae61c6d4f1c1b85028b7446","slug":"41525029997-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बरात की बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बरात की बस पलटी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बरात की बस पलटी
छपार। नेशनल हाईवे पर सिसौना के पास चालक की लापरवाही से बरातियों से भरी बस पलट गई। हादसे से बरातियों में कोहराम मच गया। बरातियों की चीखपुकार सुनकर घटनास्थल पर आए ग्रामीणों ने बच्चों सहित सभी को बाहर निकाला। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
रविवार को छपार क्षेत्र के गांव बढेडी निवासी विष्णु सैनी की पुत्री की शादी थी। बरात जानसठ के गांव तिसंग से बस द्वारा आ रही थी। बस जब हाईवे पर सिसौना के निकट पहुंची तो चालक की गलती से बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क के बराबर में गड्ढों में पलट गई। बस पलटते ही बरातियों में अफरातफरी मच गई। बच्चे, महिलाएं और बरातियों की चीखपुकार सुन कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों व अन्य फंसे बरातियों को बाहर निकाला। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बहुत देर तक बरातियों की सांसें अटकी रही। उन्हें समझ में नहीं आया कि हादसा हुआ कैसे। बढेड़ी में सूचना मिलते ही सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी सहित काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। थाना छपार भी आ गई। एक घंटे बाद दूसरी बस मंगाकर बरात को भेजा गया। दो बच्चों को हल्की चोट लगी।