फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुगर मिल में किसानों का हंगामा, किसानों का धरना

शुगर मिल में किसानों का हंगामा, किसानों का धरना

Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में किसानों का हंगामा, किसानों का धरना
खतौली। शुगर मिल में गन्ना तौल में घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया और मिल में तौल बंद करा दी। रालोद जिलाध्यक्ष मिल के अंदर किसानों को लेकर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

गांव तुलसीपुर निवासी किसान सौरभ कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह शनिवार को मिल में गन्ने की ट्रॉली लेकर आया था। उसने मिल में आने से पूर्व जीटी रोड स्थित एवन धर्मकांटे पर अपनी ट्रॉली की तौल कराई थी। मिल के कांटे पर ट्रॉली की तौल कराई तो मिल की पर्ची में 50 किलो का अंतर आया। जिस पर किसान ने हंगामा किया तो अन्य किसान भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर गन्ना समिति चेयरमैन ओमवीर सिंह, डायरेक्टर प्रवेश लटूरे, बोबी मीरापुर, ब्लाक प्रमुख पति गोतम सिंह आदि वहां पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने फोन कर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी को भी बुलवाया गया। किसानों ने हंगामा करते हुए घटतौली के विरोध में शुगर मिल की तौल बंद करा दी। मिल अधिकारियों ने कांटे पर पहुंच कर किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान नहीं माने। चेयरमैन ने बताया कि एवन धर्मकांटे को जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों के लिए अधिकृत किया हुआ है। जिस किसान को कोई शक हो वह किसान इस कांटे पर तौल कराकर मिल में अपना गन्ना ले जा सकता है। जिसका भुगतान समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

मिल अधिकारियों द्वारा घटतौली करके किसानों को शोषण करने के विरोध में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी किसानों को साथ लेकर मिल के अंदर धरना देकर बैठ गए। मिल में धरने को लेकर मिल अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। चेतावनी दी कि डीसीओ को मिल में आना पड़ेगा और वे मिल अधिकारियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराएंगे। मुकदमा दर्ज होने पर ही मिल में तौली शुरू कराई जाएगी और तभी धरना समाप्त किया जाएगा। देर शाम तक किसानों का मिल में धरना जारी था। मिल के अधिकारी सुशांत ठाकुर व एके सिंह का कहनाि है कि मिल का कांटा ठीक है। इसमें कोई घटतौली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed