फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मैं ये समझा कि मेरे हक में दुआ मांगी है

मैं ये समझा कि मेरे हक में दुआ मांगी है

Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मैं ये समझा कि मेरे  हक में दुआ मांगी है
...मैं ये समझा कि मेरे हक में दुआ मांगी है
विज्ञापन

मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क मेें मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शायरों ने देश की वर्तमान राजनीति पर तंज कसे। शायर यूसुफ कुरैशी के आवास पर हुए मुशायरे का शुभारंभ शाहनजर सानी ने किया। कहा, तुम्हारे पास तुम्हारी करीब ही हूं मैं, वो अपने प्यार की पहली किताब खोल के देख। यूसुफ कुरैशी ने कहा, आइए आज इसी सोच को ताजा कर लें, बेहिसी हद से गुजरती है तो क्या लगती है। हकीम शमीम अब्बासी ने कहा, हाथ उठे थे किसी ओर की खातिर उनके, मैं ये समझा कि मेरे हक में दुआ मांगी है। डॉ ताहिर कमर ने कहा, खुशी की बात है तुम अमन का पैगाम लाए हो, मगर ये हाथ में तलवार क्यों है हम नहीं समझे, डॉ राशिद ने सुनाया वो सिसकते हुए साया बरगद तले, शीशमहलों के सपने सजाते रहे। हाफिज जाहिद ने कहा, इस सियाह चेहरे को कब तलक छिपाओगे, एक रोज तुम आखिर रोशनी में आओगे। इनके अतिरिक्त आरिफ फरीदी, डॉ नसीम, मोहम्मद उस्मान, शाबान आदि ने अपना कलाम पेश किए। अध्यक्षता शाहनजर सानी और संचालन डॉ ताहिर कमर ने किया। पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, डॉ आरिफ, हुसैन अहमद, मुशर्रफ इदरीसी, कालू मलिक, इकबाल अंसारी, सादिक कुरैशी, जीशान शिबली, मौहम्मद खालिद, मोहसिन, मनसब, सल्लू, मजहर अब्बास, अनवर इत्यादि मौजूद रहे।
धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड से 50 हजार निकाले
मीरापुर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी एक ट्रक चालक से धोखाधड़ी कर एक आरोपी ने एटीएम कार्ड से उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेहड़ा सादात निवासी रोहताश पुत्र सुखबीर ट्रक चालक है। 16 जनवरी को उसने अपने खाते से एटीएम कार्ड द्वारा कुछ रुपये निकाले थे। रोहताश अपने ट्रक को लेकर क्षेत्र से बाहर जाते समय अपना एटीएम कार्ड मीरापुर बाईपास स्थित एक होटल मालिक को देकर चला गया था। आरोप है कि होटल मालिक अथवा किसी अन्य व्यक्ति ने उसके एटीएम का दुरुपयोग कर 17 जनवरी को पांच बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित रोहताश को मोबाइल पर मेसेज मिलने से उसे घटना की जानकारी मिली। पीड़ित की ओर से उसके सहयोगी राशिद निवासी दौलतपुर थाना ककरौली ने मीरापुर थाने में तहरीर देकर रुपये उड़ाने वाले आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ट्राली में आग लगी
(फोटो समाचार)
मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी गन्ने की पत्ती में आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड़ ने आग पर काबू पाया। आगजनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली सुरक्षित बच गई।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी रतन, संजू, राजेश, राजकुमार आदि रामराज के खादर क्षेत्र से गन्ने की पत्ती लाकर कोल्हुओं पर सप्लाई करते हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे रतन अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में चुहापुर से पत्ती लादकर मीरापुर क्षेत्र में एक कोल्हू पर सप्लाई करने के लिए लेकर आ रहे थे। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सरकारी अस्पताल के सामने अचानक किसी ने पत्ती में कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पत्ती में आग लगी देख चालक रतन आदि ने ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मवाना और मुजफ्फरनगर से फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने आगजनी के सामान्य होने पर खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed