{"_id":"59fe0b974f1c1b9f678b9433","slug":"41509821335-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया
खतौली(मुजफ्फरनगर)। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड में श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में सात दिन तक नगर में भ्रमण करते प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने गुरु बाणी कीर्तन और कथा के माध्यम से संगतों को निहाल किया। निशाल साहिब की सेवा ईश्वर सिंह ने निभाई । श्री अखंड पाठ साहिब जी की सेवा सरदार अवतार सिंह एवं लंगर की सेवा सरदार सतपाल सिंह पाली के द्वारा निभाई गई। गुरु बाणी कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार लखवीर सिंह लक्खी, सतपाल सिंह, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, गुरिन्दर सिंह, हरबंश लाल सलूजा ने सेवा निभाई।