फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेवा करने वाले पाते हैं मेवा: ज्ञान सागर

सेवा करने वाले पाते हैं मेवा: ज्ञान सागर

Fri, 29 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
सेवा करने वाले पाते  हैं मेवा: ज्ञान सागर
सेवा करने वाले पाते हैं मेवा: ज्ञान सागर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में मंगल प्रवचन करते हुए आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म से विमुख व्यक्ति दुखी रहते हैं। धर्म व्यक्ति को सुखी करता है।
आचार्य श्री ने कहा कि दुखो से छुटकारा पाना चाहते हो तो पाप के कार्यों को छोड़ दो। अच्छे कार्यों को करना प्रारंभ कर दो। जीवन की वर्णमाला में ओ शब्द औजस्वी बनने का पाठ पढ़ा रहा है। औ शब्द औरों की सेवा का पाठ सिखा रहा है। भारतीय संस्कृति में सेवा को बहुत बड़ा स्थान मिला है। सेवा करने वाले ही मेवा पाते हैं। बहुत से ऐसे व्यक्ति हुए जिन्होंने सेवा के क्षेत्र में इतिहास बनाया है। समिति के मंत्री राजकुमार जैन ने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


स्कूलों में दशहरा पर्व मनाया गया
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल और द दून वैली स्कूल में विजयदशमी और गांधी जयंती के कार्यक्रम हुए। बच्चे मनमोहक ड्रेस के साथ पहुंचे।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में दशहरा पर्व मनाया गया। केजी के बच्चों ने रामलीला का सुंदर नाटकीकरण किया। बच्चों ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राजवर्धन, रिजा, आरिज, अगम, प्रत्युश, यथार्थ, अरनव, ईरम, जोया, अनन्त, फरहान, अयान, युवराज, अरनव आदि बच्चों का मंचन सराहा गया। चारु भारद्वाज ने बच्चों को पुरस्कृत किया। द दून वैली स्कूल में विजयदशमी और गांधी जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के राजकिशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, सुमन सिंघल, सीमा शर्मा ने बच्चों को विजयदशमी और गांधी जयंती के बारे में बताया। ब्रांच हैड रीटा गोयल ने सभी बच्चों को शुभ कामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed