फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 को टाइफाइड, एक मरीज को भगाया

11 को टाइफाइड, एक मरीज को भगाया

Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 को टाइफाइड, एक मरीज को भगाया
11 को टाइफाइड, एक मरीज को भगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव जीवना में स्वास्थ्य विभाग का ट्रीटमेंट अभियान जारी रहा। गांव के 11 लोगों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एक मरीज को भर्ती करने के बजाए कर्मचारियों ने भगा दिया। इस पर अस्पताल में हंगामा हुआ। इस पर आला अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर उसे भर्ती कराया। उधर, शनिवार को भी 190 मरीजों की जांच-पड़ताल की गई है, जिनमें से 130 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजे गए हैं।
गांव जीवना में वायरल और टाइफाइड का सितम जारी है। मर्ज की नब्ज पकड़ने में स्वास्थ्य विभाग मामूली उपचार का सहारा ले रहा है। शनिवार गांव जीवना से बुखार पीड़ित लुकमान पुत्र सरवर को अस्पताल लाया गया था। यहां पर कर्मचारियों ने बेड खाली नहीं होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। इस पर परिजन और ग्रामीण बिफर पड़े। अस्पताल में हंगामा होने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सांसद डॉ संजीव बालियान के फोन करने के बाद मरीज को स्टॉफ ने भर्ती किया, तब जाकर मामला शांत हो सका। उधर, डॉ वीके सिंह के नेतृत्व में जीवना के ग्रामीणों की जांच-पड़ताल की गई। जिसमें मरीजों को दवाईयां देने के साथ जांच की गई। चिकित्सकों ने करीब 190 लोगों का परीक्षण किया, जिनमें से 130 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर मेडिकल कालेज जांच के लिए भेेजे गए हैं। वहीं, शुक्रवार को भेजे गए 38 ब्लड सैंपल की रिपोर्ट जिला अस्पताल पहुंची है। इनमें से 11 लोगों को टाइफाइड बुखार की पुष्टि हुई है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू किया गया है। वहीं, लगातार 36 घंटे से बरस रहे बादलों के कारण गांव में अधिक आफत खड़ी होने से विभाग हैरान है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा, जिससे बीमारियां बढ़ने का खतरा है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने का आग्रह किया है। जीवना में रोगियों का उपचार करने में लगे डॉ वीके सिंह ने बताया कि शनिवार को बारिश के कारण अभियान में दिक्कतें हुई हैं। हालांकि जांच में करीब 130 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर मेरठ भेजे गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन में 70 रोगियों का उपचार
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में फीवर वार्ड में करीब 70 रोगियों को भर्ती कराकर उपचार दिया गया है। इनमें अधिकांश मरीज मामूली बुखार से पीड़ित थे, जिनकी उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। शनिवार को जीवना से करीब सात लोगों को इलाज के लिए शहर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर इलाके पर भी पैनी नजर
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट में खादर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव पहले से ही रिस्क एरिया में शामिल है। लगातार बारिश होने से जीवना के साथ खादर को लेकर भी विभाग अलर्ट हो गया है। यहां पर मलेरिया विभाग, टीकाकरण टीम के साथ चिकित्सकों ने कड़ी निगाह लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed