{"_id":"59c6afa04f1c1b23688b61d8","slug":"41506193312-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में दंत परीक्षण शिविर में डॉक्टरों ने बंदियों के दांतों की जांच की। बंदियों को दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही समझाया के दांत स्वस्थ्य रहने से ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।
सुभारती अस्पताल मेरठ के सहयोग से जिला कारागार में बंदियों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 200 बंदियों का इलाज किया, जिसमें कारागार पर उक्त संस्थान द्वारा सभी सुविधाओं सहित उपलब्ध कराई गई डेंटल वैन में बंदियों के दांतों से संबंधित दाढ़ उखाड़ने आदि सभी प्रकार का उपचार किया गया। डॉ अरशद इकबाल के साथ डॉ संचित प्रधान, डॉ श्रीजन, डॉ अंकित, डॉ आयुष, डॉ ध्रुव, डॉ जहीर, डॉ समीर तथा प्रदीप, सूरज मौजूद रहे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने डेंटल टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेलर एएन त्रिपाठी, जेल चिकित्सक डॉ चंद्रगुप्त आदि उपस्थित रहे।