{"_id":"59adaabe4f1c1b08278b50d0","slug":"41504553662-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खातों में पहुंच गया ऋण माफी का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खातों में पहुंच गया ऋण माफी का पैसा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को मिलेंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले 11 हजार 147 किसानों के खाते में ऋण माफी का पैसा पहुंच गया है। इन कृषकों को जनपद एवं तहसील स्तरीय कैंप लगाकर प्रभारी मंत्री, सांसद और विद्यायक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर आयोजित होने वाले कैंप में पांच हजार किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आगामी चरणों की तैयारी एवं ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण तथा आधार कार्ड फीडिंग, भूलेख मैपिंग के संबंध में बैंक समन्यवकों क साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसली ऋण मोचन योजना सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मृतकों के वारिसान प्रमाण पत्र लेकर उनकी भी फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कृषकों के खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रगति अपेक्षाकृत कम हाने पर नाराजगी जताई। उन्होने भू-लेख मैपिंग के सत्यापन कार्य की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, समस्त बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।
-