{"_id":"5991f4c64f1c1b593e8b465f","slug":"41502737606-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से त्याग पत्र देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से त्याग पत्र देने की मांग की
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन की चेतावनी
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। रालोद के युवा प्रदेश सचिव विकास बालियान के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में शासन-प्रशासन की लापरवाही से ही बच्चों की मौत हुई है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो तथा मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। बिजनौर में भाजपा नेताओं द्वारा किसान का उत्पीड़न करने पर चिंता व्यक्त की गई। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। राजेश्वर की अध्यक्षता तथा विकास बालियान के संचालन में हुई बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, अमित चौहान, ओमकार बालियान, मोहित जीवना, प्रताप राणा, आयुष आदि मौजूद रहे।