फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अध्यापिका गीता को मिलेगा राज्य पुरस्कार

अध्यापिका गीता को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Fri, 11 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका गीता को मिलेगा राज्य पुरस्कार
अध्यापिका गीता को मिलेगा राज्य पुरस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहलना की प्रधानाध्यापक गीता रानी का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। राज्य पुरस्कार मिलने की घोषणा से गीता रानी और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शासन ने प्राइमरी के 17 शिक्षकों का चयन राज्य पुरस्कार 2016 के लिए किया है। चयनित हुए शिक्षकों में 11 प्रधानाध्यापक और छह सहायक शिक्षक हैं। चयनित शिक्षकों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहलना की प्रधानाध्यापक गीता रानी भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ से बीएसए कार्यालय में आई मेल में इसकी जानकारी हुई। बीएसए कार्यालय द्वारा गीता रानी को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी दी गई। इस जानकारी से स्टॉप और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। सर्कुलर रोड की पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी गीता रानी के आवास पर बधाई देने वाले परिचितों का तांता लग गया। गीता रानी को शिक्षण के अलावा समाजसेवा करना, बीते 11 साल से वहलना में शिक्षण कार्य के दौरान वृद्धाओं को साक्षर करना, ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर विद्यालय में छात्र संख्या 44 से बढ़ाकर 215 करना, मीना मंच का प्रशिक्षण, जीवन कौशल, जेंडर संवेदिकाएं, स्कूल रेडीनेस के साथ वर्ष 2012 में जेआरएम की ओर से पुरस्कार मिलने आदि सराहनीय कार्य के लिए गीता रानी का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। गीता रानी ने इसके लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया। कहा कि शिक्षा की अलख जगाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। बताया कि शिक्षा के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा उन्हें शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज और आचार्य गुरुदत्त आर्य से मिली है।
विज्ञापन

---------
शासन की ओर से वहलना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है, जो जिले के लिए गौरव की बात की है। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। -चंद्रकेश सिंह यादव बीएसए, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अलख जगा रहा परिवार
मुजफ्फरनगर। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित हुई गीता रानी का पूरा परिवार शिक्षा की अलख जगा रहा है। उनके पति सहदेव सिंह आर्य बेसिक शिक्षा विभाग से जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पद से सेवानिवृत्त है। बेटा विशाल चौधरी बेहडा थ्रू में, पुत्रवधू कामिनी चौधरी लोदीपुर हापुड़ में, बड़ी बेटी श्वेता सिंह पीलीभीत में, दामाद विवेक चौधरी सोंटा में, छोटी बेटी चित्रा सिंह कंकरखेड़ा में, दामाद अमित कुमार कंकरखेड़ा में शिक्षक हैं। उनकी तीन बहनें शीला कांधला में, विमला हरियाणा में, कमला दिल्ली में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed