{"_id":"59778fc74f1c1b6e6c8b46a0","slug":"41501007815-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के नक्शे भूकंपरोधी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के नक्शे भूकंपरोधी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग जरुरी
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों के नक्शे भूकंपरोधी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग जरुरी
मुजफ्फरनगर। एमडीए वीसी विनोद कुमार ने कहा कि अब मकानों के जो भी नक्शे पास होंगे, वह सब भूकंपरोधी होने चाहिए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था आवश्यक है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पूर्णता प्रमाण पत्र एमडीए में जमा करना होगा। अवैध निर्माण पर अब सीधे कार्रवाई होगी।
वीसी ने मंगलवार को जिले के सभी भवन मानचित्रकारों, सिविल इंजीनियरों, ड्राफ्टमैन की बैठक ली। सभी पंजीकृत मानचित्रकारों से वीसी ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने और एमडीए की आय बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अब वह जो भी मानचित्र बनाएं, वह भूकंपरोधी होने चाहिए और उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक भवन में पार्किंग का प्रावधान अवश्य हो। वीसी ने कहा कि अब बिना पार्किंग के व्यावसायिक बिल्डिंग पास नहीं होंगी। नक्शे के अनुरूप पार्किंग नहीं बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़कों पर वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि अब एमडीए के इंजीनियरों को कंपाउंड का खेल नहीं करने दिया जाएगा। जिस तरह भूजल लगातार नीचे जा रहा है, ऐसे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग करना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से कहा कि अवैध निर्माण रोकने में वह अपनी भूमिका निभाएं। भवन मानचित्रकार राजेंद्र साहनी, रजत गुप्ता, शहजाद राना, नवनीत कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र साहनी, ललित शर्मा, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।