{"_id":"59764b874f1c1b9c328b4769","slug":"41500924807-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संगठनों ने किया कप्तान का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संगठनों ने किया कप्तान का सम्मान
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संगठनों ने किया कप्तान का सम्मान
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा समाज ने कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर एसएसपी अनंत देव का सम्मान किया। ऑफिस में ही पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने कांवड़ यात्रा में अच्छी व्यवस्था पर जिला प्रशासन का आभार जताया।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने जिस सजगता से कर्तव्य का निर्वाह किया है, यह तारीफ के काबिल है। इसी के चलते उनका संगठन पुलिस कप्तान का अभिनंदन कर रहा है। एसएसपी अनंत देव तिवारी को शॉल ओढ़ाकर और शिव परिवार की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र पाल, देशपाल पांचाल, जिलाध्यक्ष सचिन पाल, रामपाल सिंह, अजय सैनी, तरुण पाल, नरेश पांचाल, मनोज पांचाल, राकेश कश्यप, मोनू पाल, सुभाष पांचाल, विजय पाल, रमन पाल आदि रहे। व्यापार सुरक्षा फोरम ने भी कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर जिला प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू, राजकुमार रहेजा, राहुल गोयल, अमित गोयल, आशीष चंदन, रविंद्र वर्मा आदि रहे।