फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिन भर उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत

दिन भर उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत

Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दिन भर उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत
उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो पा रही है। रविवार को दिन भर लोग उमस से परेशान रहे। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए बूंदा बांदी हुई, लेकिन उससे मौसम में बदलाव नहीं हुआ। शाम के समय हुई तेज वर्षा से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

जिले में इस बार मानसून में उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो पाई है। आसपास के जिलों में बारिश से जिस प्रकार लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जिले में उमस भरी गर्मी लगातार बनी है। लोग लगातार बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। सुबह से ही आकाश में बादल छाये रहे, लोग इसी इंतजार में रहे कि बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। दोपहर के समय हल्की सी बारिश हुई, इसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। लोगों को शाम के समय तब राहत मिली जब तेज बारिश से मौसम का कुछ देर के लिए मिजाज बदला। ठंडी हवाओं और बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ बन गया। रात्रि में भी आकाश में बादल छाए रहे। काले बादलों से लोगों को बारिश की उम्मीद बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed