फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पलड़ी गांव के युवक की स्वाइन फ्लू से मौत

पलड़ी गांव के युवक की स्वाइन फ्लू से मौत

Sun, 23 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पलड़ी गांव के युवक की  स्वाइन फ्लू से मौत
स्वाइन फ्लू से युवक की मौत
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में एक युवक की स्वाइन फ्लू के चलते उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। युवक की छह माह पूर्व शादी हुई थी। युवक रिश्ते में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी का मौसेरा भाई था। उसकी मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी महीपाल सैनी का इकलौता पुत्र 25 वर्षीय नवीन दस दिन पूर्व बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका शाहपुर के बाद मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में उपचार हुआ। बृहस्पतिवार को नवीन की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रैफर किया गया था। मेरठ से नवीन को स्वाइन फ्लू के लक्षण होने के चलते दिल्ली रैफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर के इकलौते वारिस की मौत हो जाने से घर में मातम छा गया। नवीन की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां की हालत बिगड़ गई। देर रात अंतिम संस्कार के बाद मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

रात दस बजे के बाद किया गया अंतिम संस्कार
नवीन को स्वाइन फ्लू के लक्षण होने के कारण रात लगभग 10 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। युवक भाजपा जिलाध्यक्ष का मौसेरा भाई था। शनिवार देर रात केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान भी सांत्वना देने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed