फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवचौक से वहलना चौक तक व्यवस्थाएं आधी अधूरी

शिवचौक से वहलना चौक तक व्यवस्थाएं आधी अधूरी

Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शिवचौक से वहलना चौक  तक व्यवस्थाएं आधी अधूरी
शिवचौक से वहलना चौक तक व्यवस्थाएं आधी अधूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट अपना काम शुरू नहीं कर पाए हैं। अतिसंवेदनशील शिवचौक से लेकर वहलना चौक तक व्यवस्थाओं में खामियां ही खामियां हैं। वहलना चौक पर अभी भी मीट का होटल खुला हुआ है।
हाईवे गुप्ता रिसोर्ट से जैसे ही शहर में दाखिल होते हैं, रास्ते पर पानी भरा है। पानी के साथ गंदगी के ढेर लगे हैं। कांवड़िये मजबूरी में इसी गंदगी के पास बैठे मिले। कांवड़ यात्रा में की गई सफाई व्यवस्था की यहां सीधे पोल खुल रही है। वहलना चौक पर एक मीट बिक्री का होटल अभी भी खुला है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद भी इस पर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। कादिर राना के बाग के बराबर में सड़क पर सफाई नहीं हुई है। यहां ऐसे ट्रांसफार्मर भी मिले हैं, जिनकी बेरीकेडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

करंट रोकने के लिए जिन खंभों पर पन्नी लगाई गई, उनमें अधिकतर खंभों से पन्नी उतर गई है। इस संबंध में जब बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया है। यदि किसी खंभे से पन्नी उतरी है तो उसे दोबारा लगवाया जाएगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मीट वाले सभी होटल बंद करा दिए गए हैं। वह एक बार स्वयं चेकिंग करेंगे। यदि कोई खुला है तो बंद कराया जाएगा। शराब की दुकानों पर पर्दा डालने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed