{"_id":"5941885f4f1c1bfb038b45a5","slug":"41497466975-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर को अपराधमुक्त व विकासशील बनाएंगे-एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर को अपराधमुक्त व विकासशील बनाएंगे-एसएसपी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर को अपराध मुक्त बनाएंगे : एसएसपी
खतौली। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर अपना अलग महत्व रखता है। हम सब मिलकर मुजफ्फरनगर को भयमुक्त, अपराधमुक्त और विकासशील बनाएंगे। इसके लिए आपस में सद्भाव बनाने को ग्राम स्तर पर पुलिस मित्र बनाए गए हैं।
बुधवार को मीरापुर रोड स्थित सभागार में सभासद, ग्राम प्रधान समेत नगर एवं गांवों के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना है तो हम सबको मिलकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकना होगा। आपस में भाईचारा बनाकर रहे। गांव के झगड़ों को गांवों में सुलझाएं और कोर्ट कचहरी से बचे। अगर आप में से 30 प्रतिशत लोगों ने भी लगातार छह महीने तक सामुदायिक पुलिसिंग स्तर पर कार्य कर लिया। इसके लाभ दिखने लगेंगे। एसएसपी ने अंत में संभ्रांत लोगों को जनपद को भयमुक्त, अपराधमुक्त और विकासशील बनाने की शपथ भी दिलवाई। संचालन सतेंद्र आर्य ने किया। बैठक में एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ सूक्ष्म प्रकाश, इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।