फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   38th Annual Regional Session of Jain Samaj

समाज में धर्म और संस्कार की जागरूकता जरूरी

Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
38th Annual Regional Session of Jain Samaj
खतौली में भारतीय जैन मिलन के वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में मंच पर उपस्थित अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
खतौली। जैन मिलन महावीर के आतिथ्य में भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय संख्या चार के 38वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हर्ष जैन ने ध्वजारोहण के साथ किया। मुख्य अतिथि योगेंद्र जैन रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा समाज में धर्म और संस्कार की जागरूकता लाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

रविवार को सुशीला गार्डन में अधिवेशन का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष भूषण आढ़ती ने पीत वस्त्र पहनाकर व तिलक लगाकर किया। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण करने का सौभाग्य सुरेंद्र अरिहंत व पंकज महलका को प्राप्त हुआ। भगवान के चित्र के सम्मुख ज्ञान के दीप का प्रज्जवलन नरेंद्र ककरौली वाले व मुकेश ने किया। मंडप उद्घाटन संजय जैन व मंच उद्घाटन राजेंद्र ककराला ने किया। गौरव रितुराज राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संरक्षक जयचंद जैन ने शुभकामना संदेश पढ़े। कहा कि भारतीय जैन मिलन समाज को एकजुट करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मासिक मिलन के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों का जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मनिष्ठ विजय जैन सराफ को धर्म क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान किया गया। संचालन क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन ठेकेदार, डॉ. ज्योति जैन ने किया। सम्मेलन का संयोजन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज जैन, शीलचंद जैन मुखिया, सुधीर आढ़ती, सुरेश सराफ ने किया। मौके पर अनीता जैन, मनोज शुगर मिल, रामकुमार, मुकेश अंबर, सतेंद्र टिम्बर, जिनेंद्र पेंट, अनिल सराफ, सुषमा, पदमसेन आदि रहे। कार्यक्रम में रुड़की, मुजफ्फरनगर, शामली, कांधला, बुढ़ाना, गढ़ीपुख्ता, मेरठ सहित अनेक नगरों से शाखा प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed