फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   352 trees will be cut in GIC, forest department has given approval

जीआईसी में कटेंगे 352 पेड़, वन विभाग ने दी मंजूरी

Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
352 trees will be cut in GIC, forest department has given approval
जीआईसी में कटेंगे 352 पेड़, वन विभाग ने दी मंजूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में ऑडिटोरियम और पार्किंग स्थल बनाने के लिए वन विभाग ने 352 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। वृक्षों का विभाग ने मूल्यांकन भी कर दिया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया लाल पटेल ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रस्तावित ऑडिटोरियम और पार्किंग के लिए उक्त स्थान पर खड़े 352 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। इन वृक्षों का मूल्यांकन करते हुए इनकी कीमत 74 हजार 645 आंकी गई है। वन विभाग ने अपने पत्र में इन पेड़ों को ऑडिटोरियम में बाधक पेड़ लिखा है।
विज्ञापन

वन विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद अब शिक्षा विभाग को पेड़ काटने की कार्रवाई करनी है। ज्ञात रहे एमडीए यहां 22 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बनाने जा रहा है। एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि पेड़ काटे जाने के बाद ही एमडीए आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन का 20 रुपये प्रति पेड़
वन विभाग वृक्षों के मूल्यांकन का खर्च राजकीय इंटर कॉलेज से लेगा। इसके लिए उसने 20 रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से 7040 रुपये विभाग को जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed