फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   35 fertilizer shops raided, 24 samples taken

उर्वरक की 35 दुकानों पर छापे, 24 के लिए नमूने

Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
35 fertilizer shops raided, 24 samples taken
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जिले में उर्वरक की 35 दुकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई हुई और 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जनपद में उर्वरक की दुकानों पर छापे की कार्रवाई हुई, जिसमें चार टीमें अलग-अलग तहसील पर गठित करते हुए संबंधित एसडीएम की देखरेख में दुकानों पर पहुंचीं। इन टीमों में तहसील सदर में उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया और एसडीएम सदर दीपक कुमार, खतौली में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तुलसी राम प्रजापति, तहसील जानसठ में पवन कुमार विश्वकर्मा कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील बुढ़ाना में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार और क्षेत्र के एसडीएम साथ रहे। उपनिदेशक कृषि की टीम ने 12 नमूने लिए, कृषि रक्षा अधिकारी की टीम ने चार, भूमि संरक्षण अधिकारी की टीम ने चार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी की टीम ने चार नमूने संग्रहित किए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed