फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   33 thousand students will not get uniform money

33 हजार छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेगा यूनिफार्म का पैसा

Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
33 thousand students will not get uniform money
- सत्र 2020-21 में बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर सरकार ने रोकी प्रक्रिया
विज्ञापन

- शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी नहीं कराया अपडेटेशन तो नहीं मिलेगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 33 हजार छात्र-छात्राओं को सत्र 2020-21 का यूनिफार्म का 1100-1100 रुपया नहीं मिलेगा। यदि शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी इन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया गया तो एक बार फिर इन्हें यूनिफार्म की धनराशि से वंचित रहना पड़ेगा।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की संख्या एक लाख 65 हजार थी। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया था कि उन्हीं बैंक खातों के लिए यूनिफार्म, स्वेटर, जूते, मौजे, स्टेशनरी आदि का पैसा जारी होगा, जो आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे। पूरे साल अभियान चलाने के बाद भी केवल एक लाख 32 हजार को ही आधार से अपडेट किया जा सका। सभी अपडेट खातों में सरकार ने पैसा अलग-अलग समय पर जारी कर दिया। 33 हजार विद्यार्थी ऐसे है, जिनका आधार से खाता लिंक नहीं हुआ। इससे यह सभी छात्र-छात्राएं यूनिफार्म की धनराशि से वंचित रह गए।
विज्ञापन

अब शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए परिषदीय स्कूलों में एक लाख 60 हजार 165 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इस बार भी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने का अभियान चल रहा है। ऐसे में यदि इस बार भी इन 33 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया गया तो एक बार फिर इन्हें यूनिफार्म की धनराशि से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 90 हजार खातों को किया गया अपडेट
जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक का कहना है कि इस समय खातों को आधार से अपडेट करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग केवल 90 हजार के खातों को ही आधार कार्ड से अपडेट कर पाए हैं। दो दिन पहले ही प्रदेश सरकार 2022-23 के सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म का बजट जारी कर दिया है। अपडेट किए गए जिले के 90 हजार खातों में से 80 हजार 726 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यह पैसा जारी किया है। इस बार प्रत्येक खाते में 1200-1200 रुपये भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed