{"_id":"5cb224d9bdec22143b6f2060","slug":"31555178713-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमतद्धाम में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमतद्धाम में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमतद्धाम में शनिवार को रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साधु-संतों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई।
ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप महाराज, स्वामी गीतानंद गिरि, गीतानंद तीर्थ, कथा व्यास सीताराम शास्त्री, कथा व्यास बृजेश पाठक, महादेवानंद, संतोष कुमार आदि साधु-संतों सहित दूर प्रांतों से आए अनेक रामभक्तों ने रामचरित मानस पाठ का गुणगान किया। श्रीराम दरबार मंदिर में पंडित परशुराम ने श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, कंवरसैन गोयल आदि पदाधिकारियों ने श्रीराम जी का विशेष पूजन कराया। समापन पर सामूहिक आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कई भक्तों ने श्रीरामजी के भजन प्रस्तुत किए। ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप महाराज ने रामभक्तों को मिठाई भी बांटी। इससे पूर्व, हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। साधु-संतों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। महोत्सव में दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोलकाता आदि प्रदेशों से आए भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में राजीव गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सुभाष चंद, पियूष मलिक आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।