{"_id":"5ca4eaa7bdec2213f932fddc","slug":"31554311847-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर के आदर्शों का लोग अनुसरण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर के आदर्शों का लोग अनुसरण करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान महावीर के आदर्शों का लोग अनुसरण करें
खतौली। दिगंबर जैन महासमिति संभाग खतौली ने मासिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत ण्मोकार महामंत्र पाठ आयोजित किया गया। जिसका संयोजन संभागीय अध्यक्ष विनोद जैन प्रवक्ता ने किया।
जैन मंडी स्थित मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डा. ज्योति जैन तथा आदीश जैन ने कहा कि ण्मोकार महामंत्र धर्म का सर्वोच्च मंत्र है। इसका वाचन करने से हमारे भावों में शुद्धता व पवित्रता आती है। इसके निरंतर वाचन से हम वायु मंडल की दूषित तरंगों को दूर करते हैं। ण्मोकार महामंत्र विश्व शांति व अहिंसा का महामंत्र है। पंडित अशोक शास्त्री व जयभगवान जैन ने बताया कि भगवान महावीर के जीवन चरित्र से हमें शिक्षा ग्रहण करके अपने जीवन में सत्य, अहिंसा व नैतिकता हो स्थान देना है। प्रत्येक प्राणी के प्रति मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। भगवान महावीर ने जन जन को समता, सहिष्णुता, मैत्री, करुणा का संदेश दिया। महिला प्रकोष्ठ ने जैन मंडी में सुषमा जैन के आवास पर सभा आयोजित कर 11 अप्रैल को मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान नवीन जैन की ओर से पुरस्कार वितरित किया गया। सिद्धार्थ, प्रदीप, नीरज जैन, अजय, रामकुमार, जयचंद, योगेंद्र, अरविंद, सरिता, पूनम, बबीता, नीलम, निर्मल, ललिता, सारिका, शोभा, शक्ति, गीता, अनुराग, पारुल आदि मौजूद रहे।