{"_id":"5c9528f0bdec22147609e57a","slug":"31553279216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी से हटाया सांसद-विधायक निधि का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी से हटाया सांसद-विधायक निधि का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता लागू होने के बावजूद सांसद-विधायक निधि के पटल को लेकर बदलाव कर दिया गया। परियोजना निदेशक डीआरडीए से चार्ज हटाकर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दे दिया गया है। लोकसभा चुनाव में किए गए इस बदलाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के किसी भी तरह के स्थानांतरण तथा कार्य क्षेत्र में फेरबदल पर रोक है। बिना चुनाव आयोग की अनुमति के उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विकास भवन में सांसद-विधायक निधि के कार्य को लेकर बदलाव कर दिया गया है। सांसद-विधायक निधि का कार्य परियोजना अधिकारी डीआरडीए जय सिंह यादव देख रहे थे। सीडीओ अर्चना वर्मा ने यह कार्य जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार को दे दिया है। आचार संहिता लागू होने के बावजूद किए गए इस बदलाव को लेकर हर कोई हतप्रभ है। उधर, सीडीओ अर्चना वर्मा का कहना है कि परियोजना अधिकारी से निधि का कार्य हटाया नहीं गया है। पत्रावली अवलोकन के लिए डीएसटीओ को लगाया गया है। उनके पास जो पत्रावलियां आती थी, वे सही नहीं होती थी। इसलिए इस व्यवस्था को किया गया है।
बीडीओ का चार्ज भी देख रहे पीडी
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी ही सांसद-विधायक निधि का कार्य देखते हैं। पीडी जय सिंह यादव पर निधि के अलावा मनरेगा का चार्ज भी है। इसके साथ ही सदर ब्लॉक के बीडीओ का कार्यभार भी उनके पास ही है।