फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां भगवती के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

मां भगवती के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

Sat, 02 Mar 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक पर शुक्रवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मां भगवती का जागरण कराया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुगण धार्मिक व देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों पर झूमते-गाते रहे।
विज्ञापन

शहर के शिवचौक पर हुए मां भगवती के रात्रि जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक, राष्ट्रीय सचिव डॉ पूजा शकुन पांडेय, यूपी प्रभारी मनीष चौधरी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंवर विवेक ने किया। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी सतपाल अंतिल और एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान ने मां भगवती की वंदना की, जिसके बाद देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों को मां भगवती की प्रतिमा भेंट कर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने अतिथियों को तलवार भेंट की। इसके बाद कलाकारों ने रातभर मां भगवती के गीतों के साथ ही देशभक्ति पूर्ण तराने पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने-गाने पर विवश किए रखा। आयोजन में सचिन सिंघल, बिट्टू, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, राजू सैनी, विकास अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी और अमरीश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed