{"_id":"5bf064dcbdec2269aa2a2768","slug":"31542481116-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश बाइक रैली में उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश बाइक रैली में उमड़े युवा
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश बाइक रैली में उमड़े युवा
बुढ़ाना। बीजेपी की कमल संदेश बाइक रैली को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर कस्बा व देहात के बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। क्षेेत्रीय विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व ठा. रामनाथ सिंह ने रैली की सफलता के लिए रणनीति बनाई। पूर्व सुनियोजित कार्यक्रम के अनुसार कस्बा व देहात के भाजपा कार्यकर्ता व युवक अपने-अपने दुपहियां वाहनों के साथ शनिवार को सुबह डाक बंगले पर एकत्र हुए। पूर्व चेयरपर्सन जितेंद्र त्यागी, भाजपा नेता विनीत कात्यान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी व रामनाथ सिंह के नेतृत्व में युवाओं की यह बाइक रैैली डाक बंगले से सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुई। यह रैली वाया शाहपुर- मुजफ्फरनगर पहुंची।