फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

छात्रों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी
छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों को यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों से परिचित कराते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके सुझाए गए।

मंगलवार सुबह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने कहा कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत खुद से करनी होगी। राष्ट्र को सुंदर व स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है, जिसके लिए हमें अपने कर्तव्यों को समझना होगा। टीएसआई राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियमों के साथ ही नियमों का पालन नहीं करने से होने वाली दुर्घटनाओं से भी अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस नामक फेसबुक पेज के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को ड्राईव नहीं करने के साथ ही अपने परिजनों को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन पर घर से बाहर न जाने देने की अपील की। चीफ ट्रैफिक वार्डन नीरज बंसल ने कहा कि प्राण हमारे हैं और इनकी रक्षा भी हमें ही करनी है। प्रबंधक अशोक सिंघल, निदेशक अनक सिंगल, प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ पुनीत सिंघल, अमित गर्ग, ब्रजवीर वर्मा, शशि जैन, दिव्या शर्मा, श्रुति कौशिक, लव कुमार, अंकुर जैन और प्रऋीण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed