{"_id":"5be9d061bdec2269b96c9840","slug":"31542049889-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढी को सनातन संस्कृति से अवगत कराएं: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढी को सनातन संस्कृति से अवगत कराएं: शर्मा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से अवगत कराएं: शर्मा
मुजफ्फरनगर। कानपुर कमिश्नर सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृति और भारतीय परंपराओं की जानकारी दी जाए। अभिभावक बच्चों में संस्कार जागृत करें।
सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर पहुंचे कानपुर मंडलायुक्त ने आचार्य गुरुदत्त आर्य से भेंट की। शर्मा ने कहा कि शिक्षा की प्रतिस्पर्धा में बच्चों को भारत की संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से अवगत कराना महत्वपूर्ण है। भावी पीढ़ी में सनातन सभ्यता, ऋषियों और ग्रंथों का ज्ञान प्रवाहित करने में अभिभावक जागरूक बने। आर्य समाज और वैदिक संस्कृति के प्रचार में उन्होंने आचार्य के अभियान की सराहना की। इस मौके पर शर्मा ने विद्यार्थियों से संस्कृति से जुड़े सवालों पर संवाद किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने उन्हें वैदिक साहित्य भेंट किया। अथर्व भारद्वाज, हर्षवर्धन जांगिड, लक्ष्यदेव आदि मौजूद रहे।