{"_id":"5b7b108942c792464b1c4aca","slug":"31534791817-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन की विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल की कक्षा- 12 की छात्रा अमीषा चौधरी ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 9 की खुशी आर्या ने जिला स्तर पर आयोजित कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन, एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित किया।
हॉकी में लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज की टीम ने रजत पदक जीता
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 31वीं क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। हॉकी के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। सोमवार को सरस्वती वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने बताया इसकी जानकारी दी। बताया कि विद्या भारती की 31वीं क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 18 अगस्त तक श्रीजीबाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा में हुईं। स्कूल की टीम ने हॉकी प्रतियोगिता में नंबर 14 एवं नंबर 17 के दोनों वर्गों में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सभी खिलाडियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। खेल प्रशिक्षक सुधीर कुमार ने बताया अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में रोहित, तुषार, नितेश, अवि, तुषार जजानिया, विशाल का चयन हुआ है।