{"_id":"5b73265b42c792267d4b44e8","slug":"31534273115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद का उप चुनाव शांतिपूवर्क कराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद का उप चुनाव शांतिपूवर्क कराने की अपील
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील
रतनपुरी। गांव टोड़ा में प्रधान पद के उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पद के सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की बैठक का आयोजन किया। बैठक में इंस्पेक्टर ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव संपंन कराने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों को समझा बुझाकर रखें। मतदान में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी सहन नहीं की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों से शक्ति के साथ निपटेगी। मतदान के दौरान उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर प्रधान पद के चारों प्रत्याशी गुलफशा पत्नी नसीम, हसीना पत्नी मंसूबा, साहिला पत्नी समून और समून पुत्र नसीम आदि के साथ साथ काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।