{"_id":"5b5b6e254f1c1be94b8b7199","slug":"31532718629-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्मै श्री गुरुवै नम:, चहुंओर गुरु पूर्णिमा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्मै श्री गुरुवै नम:, चहुंओर गुरु पूर्णिमा की धूम
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुओं की महिमा का बखान
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को शहर भर में गुरु पूर्णिमा पर्व की धूम रही। विभिन्न स्कूल-कॉलेज के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
केशवपुरी स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में वक्ताओं ने बच्चों को गुरु की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता। गुरु ही है जो अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाते हैं। शिशु वाटिका प्रभारी नूतन मित्तल के निर्देशन में बच्चों को नगर भ्रमण कराते हुए बालाजी धाम व गणेश धाम के दर्शन कराए गए। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे व शिशु मंदिर प्रभारी संसपाल ने बच्चों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा मोहल्ला आबकारी में गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया, जिसके बाद हलवा रूपी प्रसाद वितरित किया गया। सुशील झंझोट, कस्तूर सिंह स्नेही, नत्थूलाल चौहान, सतीश, डॉक्टर प्रदीप, नरेश नंदन, आकाश ढींगान, संदीप चंचल व नितिन झंझोट का सहयोग रहा। उधर, भारतीय जनता पार्टी की नई मंडी मंडल कार्यकारिणी द्वारा पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। सिद्धपीठ देवी मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, श्रीबालाजी धाम, श्यामाश्याम मंदिर, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर व शिवचौक के पुजारियों को फूलमाला पहनाकर उन्हें श्रीफल व शॉल भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, डॉक्टर अशोक कुमार, हरीश गोयल, पंकज माहेश्वरी, विदेश नागर, रामकिशन शर्मा, श्यामलाल व विशाल गर्ग मौजूद रहे।