{"_id":"5b31410a4f1c1bf76e8ba1fc","slug":"31529954570-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट के बाद जागा पुलिस-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट के बाद जागा पुलिस-प्रशासन
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोट के बाद जागा पुलिस-प्रशासन
मुजफ्फरनगर। सरवट में कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने की भयावह वारदात होने के बाद पुलिस-प्रशासन मानों नींद से जाग गया है। अफसरों ने जिले में कबाड़ की दुकान करने वाले लोगों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू किया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट में कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की भी नींद खुल गई है। अधिकारियों ने इस संबंध में सभी थानों को सूचना देते हुए तत्काल प्रभाव से कबाड़ का काम करने वालों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही उक्त दुकानों पर आने वाले कबाड़ की स्थिति व आवक का स्थान और सप्लाई की पूरी जानकारी हासिल कर रजिस्टर में एंट्री करने के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि जनपद में पहली बार कबाड़ी की दुकान पर इस तरह का हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों को जान गंवानी पड़ी है। इससे पहले लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में ऐसे कबाड़ में आए बम फटने के साथ ही सुदूर देहात क्षेत्र में खेल-खेल में बच्चों द्वारा निष्प्रयोज्य बम लाकर उन्हें तोड़ने के प्रयास की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। अब कबाड़ की दुकान में इस तरह की घटना होने व उसमें राहगीरों के भी चपेट में आने के बाद अफसरों ने सभी कबाड़ की दुकानों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए है, जो भविष्य के लिए निश्चित तौर पर काफी फायदेमंद रहेगा।