{"_id":"5b3140ee4f1c1b53268b7f9f","slug":"31529954542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने को पॉजीटिव सोच जरुरी: डॉ अमृतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने को पॉजीटिव सोच जरुरी: डॉ अमृतराज
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग से शरीर और मन स्वस्थ होगा
मुजफ्फरनगर। योगाचार्य डॉ अमृतराज ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। योग से शरीर और मन स्वस्थ होते हैं।
शहर की आर्य समाज रोड स्थित सिद्धार्थ कालोनी में आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ अमृतराज ने बताया कि वो काफी समय से सरकारी और और गैर सरकारी संस्थानों में योग का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के नारे के साथ पॉजिटिव ऊर्जा के साथ आत्मबल बढ़ाने का प्रयास करा रहे हैं। बताया कि 15 से 19 जून को आयोजित इंडिया 2018 ग्रांड फिनाले में देशभर से आई 30 स्टेट विनर को स्ट्रेस रिडक्शन और वैलनेस पर व्याख्यान दिया तथा सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने का महत्व बताया। आसन और प्राणायाम के द्वारा हम स्वस्थ मन, शरीर पा सकते हैं। 20 मिनट के ध्यान द्वारा अपना आत्मबल बढ़ा सकते है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हिंदुजा हॉस्पिटल मुंबई में 200 से अधिक डाक्टर्स के लिए वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें उन्होंने डाक्टर्स के योग विज्ञान का महत्व बताया। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में भी योगा एण्ड वेलनेस पर व्याख्यान दिया। प्रेसवार्ता में डॉ राकेश अग्रवाल, डा. नीलम अग्रवाल, डॉ अर्जुनराज, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।