फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिरालसी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर हवन पूजन

बिरालसी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर हवन पूजन

Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिरालसी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर हवन पूजन
चरथावल। बिरालसी गांव में महाराणा प्रताप जयंती समारोह पर विधि विधान से हवन पूजन कराया गया। ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिरालसी में दूधली तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मृगेंद्र आचार्य ने यज्ञ संपन्न कराया। संस्थापक स्वामी यशवीर ने कहा कि महाराणा किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव थे। उनका जीवन राष्ट्रवादियों के लिए जीवन दर्शन है। हिंदुस्तान और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए युवाओं से आगे आने के लिए अपील की। महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में व्याप्त अंधकार और वैमनस्य का खात्मा होगा। लोकेश कुमार प्रमुख यजमान रहें। ऋषिपाल सिंह, राकेश शर्मा, सुभाष पुंडीर, अमरीश कुमार, विपिन कुमार, ईश्वर, अमित कश्यप, संजय उपाध्याय, पीरू प्रजापति, अरविंद सिंह, अमित कश्यप, ब्रजेश पुंडीर, अंकुर शर्मा, अजय गहलोत, अशोक कुमार, ब्रजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed