{"_id":"5af4964e4f1c1b340a8b912a","slug":"31525978702-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की टीम ने बंदरों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की टीम ने बंदरों पर कसा शिकंजा
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की टीम ने 15 बंदरों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में बंदरों के आतंक पर शिकंजा कसने के लिए नगर पालिका ने मथुरा से पांच सदस्य टीम बुलाई है। पांच सदस्य टीम ने नई मंडी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाते हुए करीब 20 बंदर पकडे है। यह टीम ग्रामीण क्षेत्र में भी जाकर बंदरों को पकडे़गी।
मथुरा से आई पांच सदस्य टीम ने नई मंडी क्षेत्र से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। शहर में बढ़ती बंदरों की तादाद से आतंक मचा हुआ था। नई मंडी क्षेत्र में बंदरों ने कई बच्चों को घायल भी किया है। बंदरों के आतंक से परेशान होकर नगरवासियों ने नगर पालिका से शिकायत की थी। पांच सदस्य टीम ने नई मंडी के मोहल्ला मुनीम कालोनी, पटेल नगर, नवीन मंडी, कल्याणपुरी आदि मोहल्लों में अभियान चलाते हुए करीब 15 बंदरों को पकड़ा है। इसके बाद यह टीम होली एंजिल स्कूल में पहुंची। यहां से टीम ने करीब पांच बंदरों को पकड़ा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने बताया कि मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए आयी पांच सदस्य टीम एक सप्ताह शहर में ही रहेगी। उधर, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से भी बंदरों के आतंक को लेकर काफी शिकायतें आ रही है। यह टीम बुडीनाकलां में भी बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगी।