{"_id":"5af4955e4f1c1b3b0b8b9322","slug":"31525978462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली
Updated Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों ने नंगे पैरों खींचा रथ
पुरकाजी। बालाजी धाम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में कस्बे में बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी महाराज के रथ को भक्तों ने पैदल खींचा। कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बालाजी धाम मंदिर प्रांगण में पुजारी विनोद शास्त्री द्वारा मंदिर संस्थापक गुरुजी पं घनश्याम दास शर्मा, मुख्य अतिथि दीपक गोयल से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर परिक्रमा के बाद शाम को शोभायात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची। बालाजी की आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह पीएसी व दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। हरश्याम दास गोयल, मोहित सिंघल, देवेंद्र सिंघल, निखिल गोयल, मनीष गोयल, विपुल गोयल, सोनी ठाकुर के अलावा कस्बे के भारत भूषण खुल्लर, शंकर लाल गोयल, पीयूष राणा, विरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, दिनेश गोयल, लवी अग्रवाल आदि मौजूद रहे । व्यवस्था बनाने में पराग शर्मा, शुभम धीमान, देवेंद्र धीमान, मुकेश कुमार, रजत वर्मा, राजीव शर्मा, आलोक शर्मा, राजू त्यागी, पप्पन गोयल आदि का सहयोग रहा। उधर, बालाजी महाराज की शोभायात्रा का नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्वागत किया। इस दौरान ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी के अलावा इरशाद फरीदी, मोहसीन अहमद, मोहम्मद सुलेमान, सददू गाडा, सद्दाम फरीदी, नदीम कुरैशी, सलीम गौड, शमशेर फरीदी,अकील खान, इनाम फरीदी, साजिद फरीदी,नफीस कुरैशी आदि मौजद रहे।