{"_id":"5af348c24f1c1b6d098b8c90","slug":"31525893314-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज रोड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज रोड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज रोड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।
आर्य समाज रोड के दुकानदारों ने सड़क का निर्माण नहीं होने पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि साढे़ चार माह से सड़क खुदी पड़ी है, जलनिगम के अधिकारी आंखें बंद किए पड़े हैं।
आर्य समाज रोड साढे़ चार माह पूर्व सीवरेज का काम हुआ। इसके चलते जल निगम ने मीनाक्षी चौक से लेकर महावीर चौक तक एक तरफ की समस्त सड़क उखाड़ दी। सड़क पर मिट्टी लगातार उखड़ी पड़ी है। दुकानदार सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों और नेताओं के सुनवाई नहीं करने पर व्यापारियों ने आर्य समाज रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में नितिन चौधरी, सचिन चौधरी, संदीप, प्रवीण, नईम, गुलजार आदि शामिल रहे।
नाले के स्लैब हटाने में भेदभाव पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड के व्यापारियों ने नगर पालिका की टीम पर दुकान के आगे के स्लैब हटाकर सफाई करने के मामले में भेदभाव का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
भगत सिंह रोड पर पालिका के द्वारा नालों की सफाई का कार्य चलाया जा रहा है। बुधवार को सुबह के समय ही रोड के दोनों ओर दुकानों के आगे के स्लैब पालिका की टीम ने नालों के ऊपर से हटाने प्रारंभ किए। नाले से गंदगी निकालकर दुकान के आगे ही डाल दी गई। दुकानों के सामने नाला खुलने से ग्राहकों का आवागमन बाधित हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि कुछ के स्लैब छोड़ दिए गए। इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि सफाई जरूरी है, लेकिन उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में मोहित अग्रवाल, सुएब, मोनू, प्रदीप, पराग, सन्नी, श्याम, सुहेल आदि रहे।