{"_id":"5ae8b4fc4f1c1b85028b7a19","slug":"31525200124-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं श्रमिक पंजीकरण कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं श्रमिक पंजीकरण कैम्प
Updated Wed, 02 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मजदूर दिवस पर विकास खंड सदर में महिला श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य कैंप एवं महिला श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रमिक पंजीकरण कैंप का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डीएम की पत्नी सुधा शर्मा रहीं।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि समिति महिला उत्थान के लिए काम कर रही है। भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। मजदूर दिवस पर महिला श्रमिकों के लिए पंजीकरण कैंप एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया। महिला श्रमिकों को स्वास्थ्य विभाग के कैंप में निशुल्क मेडिकल किटों का भी वितरण किया। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह ने महिला श्रमिकों को श्रम विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हितलाभ योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना आदि की जानकारी प्रदान की। समिति सदस्य बीना शर्मा, गीतांजलि वर्मा ने महिला श्रमिकों को महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन शबी हैदर जैदी ने किया।