फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाहपुर में हिंसक जानवर ने दो बकरियों को मारा

शाहपुर में हिंसक जानवर ने दो बकरियों को मारा

Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में हिंसक जानवर ने दो बकरियों को मारा
शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला गोकुलपुर में शुक्रवार रात समीर पुत्र जाहिद के घेर में बंधी दो बकरियों पर किसी जानवर ने हमला कर जान से मार दिया।
विज्ञापन

शाहपुर के मोहल्ला गोकुलपुर निवासी समीर की दो बकरियां घेर में बंधी थीं। रात करीब एक बजे शोर होने पर पड़ोसी सुनील जागा, तो उसने पड़ोस के घेर में देखा कि एक जानवर बकरियों पर हमला कर रहा था। सुनील ने शोर मचाया, तो बकरी मालिक सहित अन्य पड़ोसी भी जाग गए। बकरियों को बचाने के लिए लोग डंडा लेकर जानवर के पीछे भागे तो वह खड़ा रहा। इसी बीच अन्य लोग भी आ गए। पथराव कर और शोर मचाते हुए जानवर को भगाया। लोगों का कहना है कि हिंसक जानवर तेंदुआ था। इससे पूर्व भी यह जानवर क्षेत्र में घूमता नजर आया था। हमले से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, डीएफओ सूरज ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, फिर भी वे टीम को मौके पर भेज कर जांच पड़ताल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed