{"_id":"5a60ef7b4f1c1b72268b521c","slug":"31516302203-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे हटेगें-एडीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे हटेगें-एडीआरएम
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे हटेंगे
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
रेलवे के एडीआरएम परशुराम ने कहा कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण करने को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में क्षतिग्रस्त हुए डिब्बों को शीघ्र हटवाया जाएगा, ताकि कार्य में विलंब न हो। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डिब्बे हटवाने के निर्देश दिए हैं। एडीआरएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एडीआरएम परशुराम दोपहर में पहुंचे। उन्होंने दौराला से लेकर खतौली के बीच बिछाई गई डबल रेलवे ट्रैक के दुरुस्त होने के बारे में अधिकारियों व इंजीनियरों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नवनिर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पैनल रूम, सर्वर रूम व बैट्री बैंक आदि कक्षों का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण करने के लिए डीआरएम को आना था। वे किसी कारणवश नहीं आ सके। एडीआरएम को रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगे अधिकारियों ने अवगत कराया कि 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद से क्षतिग्रस्त डिब्बे घटनास्थल के पास ही पड़े हुए हैं। जब तक उनको वहां से नहीं हटवाया जाएगा, तब तक वहां पर डबल रेलवे ट्रैक नहीं बिछाया जा सकता। इस पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन डिब्बों को हटवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त डिब्बे हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीनियर डीओएमजी मधु स्मृता कात्रा, सीनियर डीएसटी विकास श्रीवास्तव, डिप्टी सीएसटी एसएस भगेल शामिल रहे।