{"_id":"5a5fa0084f1c1ba4268b4f5a","slug":"31516216328-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दूसरा मृतक आगरा का मुकेश था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दूसरा मृतक आगरा का मुकेश था
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा बाईपास हाईवे मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में दूसरे मृतक की पहचान भी हो गई। वह केंटर चालक मनोज पुत्र वीरेंद्र सिंह था। मृतक आगरा जिले के गांव टिठैडी का रहने वाला था। हादसे में क्लीनर बॉबी भी घायल हुआ। पुलिस ने पचेंडा निवासी मृतक होटल कर्मी मुकेश के भाई सुनहरा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को पचेंडा बाईपास हाईवे पर संगम होटल के पास खड़े केंटर में एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे केंटर चालक के अलावा यहां से गुजर रहे पचेंडा निवासी होटल कर्मी मुकेश पुत्र गिरधारी की मौत हो गई थी। साथ ही क्लीनर भी घायल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। गुस्साएं पचेंडा के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम भी लगाया था। रात में केंटर चालक की पहचान नहीं हुई थी। बुधवार सुबह उसकी पहचान आगरा निवासी मुकेश के रूप में हुई। दोनों मृतकों के नाम मुकेश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।